WWDC 2024: iPhone यूजर्स में खुशी की लहर, आ गया iOS 18 फोन में बदल जाएंगे ये फीचर्स

Shubham
By Shubham
WWDC 2024

WWDC 2024: इन दिनों मार्केट में सभी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनिया नए नए फीचर्स वाले स्मार्टफोन लांच कर रही है। हाल फ़िलहाल में ऐपल कंपनी ने WWDC 2024 इवेंट किया था, जिसमे उसने कई ऐलान किये थे। जिसमे से एक जरूरी ऐलान iOS 18 के बारे में था। Apple कंपनी ने अपने iPhone के लिए आधिकारिक तौर पर नए सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 18 को लॉन्च कर दिया गया है।

WWDC 2024

इसके लांच होते से आपको डिवाइस में कई अपडेट देखने को मिलने वाले है। क्युकी इस अपडेट को कई कमाल के फीचर्स के साथ पेश किया गया है। एपल का यह अपडेट काफी दमदार है। क्योंकि इसमें AI फीचर्स और होम स्क्रीन कस्टमाइजेशन जैसे ऑप्शन को भी शामिल किया गया है। अब बात यहाँ आती है कि यह यूजर्स के लिए कब तक रिलीज होगा। और नए ऑपरेटिंग सिस्टम के आने से फ़ोन के क्या कुछ बदलने वाले है। आइये इसके बारे में डिटेल से जानते है।

WWDC 2024
WWDC 2024

होम स्क्रीन कस्टमाइजेशन

सबसे पहले iOS 18 के अपडेट में यह होम स्क्रीन को कस्टमाइज करने के नए तरीके को पेश करता है, पहले यह सुविधा नहीं होती थी। साथ ही अब आप ऐप आइकन के लिए थीम भी बदल सकते है और उसे अपने अनुसार कही भी सेट करे सकते है। जैसे की आप इसमें डार्क मोड एक्टिव करेंगे इसके साथ आइकन अपने आप अपना लुक बदल लेंगे, जिससे आपकी होम स्क्रीन पूरी तरह से नई हो जाएगी।

ऐप्स हो सकेंगे हाइड

जैसे की आपको बताया इस iOS 18 में लॉक स्क्रीन कस्टमाइज़ेशन का ऑप्शन मिलता है। साथ ही इसमें लॉक स्क्रीन के लिए कंट्रोल मिलने वाला है। जिससे आप फ्लैश लाइट और कैमरा आइकन को लॉक स्क्रीन से रिप्लेस कर पाएंगे। iOS 18 अपडेट में आप सभी ऐप्स पर FaceID लॉक लगा सकते यह। और कुछ ऐप्स को हाइड भी कर सकते हैं।

मैसेज ऐप हुआ पहले बेहतर

iPhone में दिए गए इस नए अपडेट में मैसेज ऐप को कई अपग्रेड मिले हैं। मैसेज टाइप करने वाले टैपबैक को फिर से डिजाइन किया गया है, जिसकी मदद से अब आप किसी भी इमोजी या स्टिकर के साथ रिप्लाई कर दे सकते हैं। अब आप बाद में भेजे जाने वाले मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं, और नए टेक्स्ट इफेक्ट और अंडरलाइन और स्ट्राइक-थ्रू जैसे फॉर्मेटिंग ऑप्शन भी मिलते हैं।

WWDC 2024
WWDC 2024

फोटो ऐप रीडिजाइन

फोटो ऐप में यूजर्स को अब तक का सबसे बड़ा रीडिजाइन देखने को मिला है। जो की आप डिवाइस में बढ़ती हुई फोटो को लाइब्रेरी में आसानी से मैनेज कर सकता है। इसमें जोड़ा गया एक नया स्टोरेज फीचर आपके द्वारा हाल ही में क्लिक की गई फोटो को व्यवस्थित करने और सुझाव देने में मदद करता है। यह फोटो को एक साथ ग्रुप में भी कर सकता है।

Apple मैप्स और वॉलेट

एपल मैप्स में अब ऑफलाइन सपोर्ट के साथ कई नए फीचर्स की सौगात मिली है। एपल वॉलेट में एपल कैश के लिए टैप-टू-पे और Apple Pay ऑनलाइन के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म जोड़ा गया है। यह इवेंट टिकटों का भी अधिक बेहतर तरिके से सपोर्ट करता है।

मिलेगा सैटेलाइट फीचर

सैटेलाइट फीचर के बारे में देखा जाये तो अब iPhone 14 और iPhone 15 के यूजर्स इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम की मदद से बिना नेटवर्क के भी iMessage और SMS भेज सकेंगे। यह iOS 18 यूजर्स काफी पसंद आने वाला है, इससे iphone की बिक्री काफी हद तक बढ़ जाएगी। इसके साथ ही आपको इस नए OS के साथ कई अपडेट देखने को मिलने वाले है।

यह भी जाने :- 

Share This Article
1 Comment